[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मेघवाल महाकुंभ की तैयारी पूर्ण, कल होगा 9वां महाकुंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मेघवाल महाकुंभ की तैयारी पूर्ण, कल होगा 9वां महाकुंभ

मेघवाल महाकुंभ की तैयारी पूर्ण, कल होगा 9वां महाकुंभ

झुंझुनूं : झुंझुनूं में 26 अक्टूबर को होने वाले मेघवाल महाकुंभ एवं प्रतिभा सम्मान समारोह तथा हॉस्टल नींव रख समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आगामी महाकुंभ को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष सुरेश चित्तौसा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

संस्था के जिला महासचिव रमेश भूकल ने बताया कि कार्यक्रम स्थल गुढ़ा रोड पर एस्सार पेट्रोल पंप के सामने मंगलम विहार में रहेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, जबकि अध्यक्षता अजमेर डिस्कॉम एमडी के.पी. वर्मा करेंगे।

अति विशिष्ट अतिथि के रूप में रिटायर्ड डीजी पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व संभागीय आयुक्त पी.सी. बेरवाल, पिलानी विधायक पितराम काला, संयुक्त शासन सचिव (वित्त) इंद्रराज मेघवाल, झुंझुनूं डिप्टी सीएमएचओ डॉ. भंवरलाल सर्वा, पुलिस इंस्पेक्टर सीकर इंद्राज मरोड़िया, भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया तथा मुख्य वक्ता मोटिवेशनल स्पीकर राहुल मेघवाल शामिल रहेंगे।

जिलाध्यक्ष सुरेश चित्तौसा ने बताया कि कार्यक्रम में सर्वप्रथम हॉस्टल की नींव रखी जाएगी। तत्पश्चात वर्ष 2024–25 में 8वीं में 90%, 10वीं व 12वीं तथा स्नातक, स्नातकोत्तर में 70% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, आईआईटी, नीट, आरजेएस, उच्च शिक्षण संस्थानों व राजकीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों, विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले प्रतिभाओं तथा दहेज मुक्त विवाह करने वाले दंपतियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में सीताराम, कैलाश दास, गुलशन मेघवाल, राजेश देबानिया, रामू मेघवाल, मुकेश बनेटीवाल, नवीन महिच और किशनलाल कड़वासरा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles