[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में बिजनेस मैन को जान से मारने की धमकी:वीरेंद्र चारण के नाम से मांगी रंगदारी, विदेशी नंबर से वॉयस मैसेज मिला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में बिजनेस मैन को जान से मारने की धमकी:वीरेंद्र चारण के नाम से मांगी रंगदारी, विदेशी नंबर से वॉयस मैसेज मिला

चूरू में बिजनेस मैन को जान से मारने की धमकी:वीरेंद्र चारण के नाम से मांगी रंगदारी, विदेशी नंबर से वॉयस मैसेज मिला

चूरू : चूरू में एक बिजनेस मैन को रंगदारी के लिए जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी एक वॉयस मैसेज के जरिए दी गई। इस संबंध में पीड़ित ने आरोपी वीरेंद्र चारण के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है। कोतवाली थानाधिकारी सुखराम चोटिया ने बताया कि वार्ड 57 निवासी अलाउद्दीन खान (49) सब्जी और प्रॉपर्टी का व्यवसाय करते हैं। 24 अक्टूबर की शाम को उनके वाट्स ऐप नंबर पर एक विदेशी नंबर से मैसेज और कॉल आए। इसके बाद मिले 26 सेकंड के वॉयस मैसेज में आरोपी वीरेंद्र चारण की आवाज पहचानी गई।

धमकी भरे इस मैसेज में आरोपी ने अलाउद्दीन खान को कॉल नहीं करने पर ‘कुचामन जैसी वारदात’ होने की चेतावनी दी। इसमें एक हत्याकांड का हवाला देते हुए वैसा ही अंजाम भुगतने की बात कही गई। व्यवसायी ने पुलिस को बताया कि यह पहली बार नहीं है। वर्ष 2024 में भी आरोपी वीरेंद्र चारण ने उनसे 50 लाख रुपए की मांग की थी। इनकार करने पर जान से मारने और उसके बेटे को जयपुर से उठा ले जाने की धमकी दी गई थी। उस समय भी कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया था।

इसके अतिरिक्त अलाउद्दीन खान ने बताया कि 2021 में भी दिनेश डागर द्वारा उनसे फिरौती मांगी गई थी, जिसका मामला भी दर्ज है। व्यवसायी के अनुसार लगातार मिल रही धमकियों से उनका पूरा परिवार दहशत में है और घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad