[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवजात से डीएनए मिलान के बाद रेप का आरोपी गिरफ्तार:विवाहिता ने एक साल पहले दर्ज कराया था मामला, किराए पर पड़ोस में रहता था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नवजात से डीएनए मिलान के बाद रेप का आरोपी गिरफ्तार:विवाहिता ने एक साल पहले दर्ज कराया था मामला, किराए पर पड़ोस में रहता था

नवजात से डीएनए मिलान के बाद रेप का आरोपी गिरफ्तार:विवाहिता ने एक साल पहले दर्ज कराया था मामला, किराए पर पड़ोस में रहता था

खंडेला : सीकर की खंडेला पुलिस ने नवजात बच्ची के डीएनए से मिलान के बाद रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी किराए के मकान में महिला के पड़ोस में रहता था। मामला एक साल पुराना है। थानाधिकारी इंद्रप्रकाश ने बताया- 14 अक्टूबर 2024 को थाना क्षेत्र की एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी नेकीराम उर्फ नेक मोहम्मद (65) ने उसके साथ रेप किया है। कुछ दिनों पहले महिला ने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद बच्ची और आरोपी के डीएनए की जांच की गई। जांच में डीएनए का मिलान हुआ, जिससे रेप की पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस ने नेकीराम उर्फ नेक मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कुरबडा, थाना नीमकाथाना का रहने वाला है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad