[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में रोडवेज बस ने कार को टक्कर मारी:गलत दिशा से आ रही थी बस, यात्री घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में रोडवेज बस ने कार को टक्कर मारी:गलत दिशा से आ रही थी बस, यात्री घायल

रींगस में रोडवेज बस ने कार को टक्कर मारी:गलत दिशा से आ रही थी बस, यात्री घायल

रींगस : रींगस कस्बे के बाईपास मार्ग स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 पर शुक्रवार को एक रोडवेज बस ने गलत दिशा में आकर एक कार को टक्कर मार दी। यह हादसा सड़क के गड्ढों से बचने के प्रयास में हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार कई बार घूम गई। इस घटना में कार और बस में सवार यात्रियों को हल्की चोटें आईं और राजमार्ग पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा।

भोपाल निवासी अनुराग और नेहा दुबे अपनी कार से खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के दर्शन के लिए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि सामने से तेज गति से गलत दिशा में आ रही रोडवेज बस ने उनकी कार को टक्कर मारी। टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और एक ही जगह पर चार चक्कर घूम गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने रोडवेज बस चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

रोडवेज बस में सवार यात्रियों ने बताया कि चालक खाटूश्यामजी से निकलने के बाद से ही बस को तेज गति से चला रहा था। यात्रियों ने उसे कई बार सावधानी से चलाने को कहा, लेकिन उसने अनसुना कर दिया। रींगस से रवाना होने के बाद बाईपास मार्ग पर उसने गलत साइड में बस चलाई, जिससे यह हादसा हुआ। बस में सवार कुछ यात्रियों को भी हल्की चोटें आई हैं।

हादसे के बाद बस चालक भागीरथ मल मौके से भागने लगा। यात्रियों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर चालक को उनके सुपुर्द कर दिया गया।

थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि यह एक बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन सौभाग्य से कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर थाने ले आई। इसके बाद यातायात व्यवस्था को सुचारू किया गया। दोनों पक्षों ने पुलिस थाने में अभी तक लिखित में कोई रिपोर्ट दर्ज नही करवाई है। जिस पर बस काे गलत दिशा में चलाने का चालान काटकर छोड़ा गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad