[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीदासर पुलिस ने 6 घंटे में नकबजनी सुलझाई:आरोपी गिरफ्तार, 11 लाख रुपये के जेवरात बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बीदासर पुलिस ने 6 घंटे में नकबजनी सुलझाई:आरोपी गिरफ्तार, 11 लाख रुपये के जेवरात बरामद

बीदासर पुलिस ने 6 घंटे में नकबजनी सुलझाई:आरोपी गिरफ्तार, 11 लाख रुपये के जेवरात बरामद

बीदासर : बीदासर पुलिस ने नकबजनी की एक वारदात का मात्र छह घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 11 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस को सारगसर निवासी राजवीर सिंह पुत्र धन्ने सिंह ने रिपोर्ट दी थी। उन्होंने बताया कि रात में परिवार के जागरण में जाने के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनके मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ली थी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उप पुलिस अधीक्षक बीदासर प्रहलाद राय और थानाधिकारी मुकुट बिहारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने आसूचना संकलन, तकनीकी विश्लेषण और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर सारगसर निवासी 21 वर्षीय जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया लगभग 11 लाख रुपये मूल्य का समस्त सोने-चांदी का माल बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad