[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डुंडलोद में मारपीट के मामले में 09 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़डूंडलोदराजस्थानराज्य

डुंडलोद में मारपीट के मामले में 09 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

डुंडलोद में मारपीट के मामले में 09 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक ​

​डुंडलोद : गाँव में हुई मारपीट की घटना के संबंध में मुकुंदगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 09 व्यक्तियों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन और वृत्ताधिकारी राजवीर सिंह चम्पावत के सुपरविजन में की गई।

21 अक्टूबर 2025 को एक परिवादिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पुत्र को बाजार में पड़ोसी सांवरमल और अशोक नायक ने रोककर मोटरसाइकिल की चाबी निकाली और आठ-दस अन्य लोगों के साथ मारपीट की। बाद में, ये लोग घर में घुस आए और लगभग 10 से 15 व्यक्तियों ने मिलकर परिवादिया के मौसी के बेटे राजेश और मौसी संतोष के साथ सरिया और लाठियों से बेरहमी से मारपीट की।
​
थानाधिकारी ताराचंद यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए, प्रथम दृष्टया जाँच और पूछताछ के दौरान शांति भंग होने की आशंका पाए जाने पर दोनों पक्षों से कुल 09 व्यक्तियों को शांतिभंग (151 सीआरपीसी) के आरोप में गिरफ्तार किया।
​
गिरफ्तार किए गए सभी 09 व्यक्ति डुंडलोद के वार्ड नंबर 16 और 15 के निवासी हैं, जिनमें सांवरमल, अशोक, दलिप, विनोद उर्फ बल्लू, सुनील, राहुल, अशोक, आकाश और भवानी उर्फ झप्पू शामिल हैं। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad