[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाइक फिसलने से व्यक्ति घायल:सिर में गंभीर चोट, प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बाइक फिसलने से व्यक्ति घायल:सिर में गंभीर चोट, प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर

बाइक फिसलने से व्यक्ति घायल:सिर में गंभीर चोट, प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर

चूरू : चूरू के भालेरी के पास बाइक फिसलने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर बीकानेर रेफर किया गया है। यह हादसा उस समय हुआ जब बीकानेर के खरबारा 465 आरडी निवासी गुरबचन सिंह (45) अपनी बाइक पर खरबारा से महलाना जा रहे थे। भालेरी के पास उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बाइक फिसल गई और गुरबचन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को निजी वाहन से भालेरी पीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे 108 एम्बुलेंस से चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया। डीबी अस्पताल में भी सिर में गंभीर चोट के कारण प्राथमिक इलाज के बाद घायल को तुरंत वेंटिलेटर एम्बुलेंस के जरिए बीकानेर के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad