[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में शहीद स्मारक पर गूंजी ‘अमर रहे’ की धुन:एसपी बोले- शहीदों का बलिदान हमें कर्तव्यनिष्ठा और समाजसेवा की प्रेरणा देता है


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में शहीद स्मारक पर गूंजी ‘अमर रहे’ की धुन:एसपी बोले- शहीदों का बलिदान हमें कर्तव्यनिष्ठा और समाजसेवा की प्रेरणा देता है

झुंझुनूं में शहीद स्मारक पर गूंजी 'अमर रहे' की धुन:एसपी बोले- शहीदों का बलिदान हमें कर्तव्यनिष्ठा और समाजसेवा की प्रेरणा देता है

झुंझुनूं : देश की आंतरिक सुरक्षा और आमजन की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों की याद में मंगलवार को झुंझुनूं रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय की अगुआई में हुए इस कार्यक्रम में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों, जवानों और नागरिकों ने शहीदों को नमन किया और उनके परिजनों के प्रति सम्मान प्रकट किया।

शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक पर पुलिस अधीक्षक उपाध्याय सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। पुलिस अधिकारियों ने इस दौरान देश की रक्षा में प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों के नाम पढ़े, जिसके बाद 2 मिनट का मौन रखकर उनके बलिदान को याद किया गया। पुलिस बैंड द्वारा बजाई गई “अमर रहे हमारे वीर” की धुन ने उपस्थित जनों की आंखों को नम कर दिया। इस दौरान एसपी उपाध्याय, एएसपी देवेंद्र सिंह राजावत, डीएसपी वीरेंद्र शर्मा, कोतवाल हरजिंद्र सिंह सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

रक्तदान और पौधारोपण से सच्ची श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के साथ ही पुलिस लाइन परिसर में रक्तदान शिविर और पौधारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। पुलिसकर्मियों, होमगार्ड, आरएसी जवानों और आमजन ने इस दौरान उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। जिला चिकित्सालय की ब्लड बैंक टीम की देखरेख में आयोजित इस शिविर में 70 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह किया गया। साथ ही पुलिस लाइन परिसर में नीम, पीपल, अमलतास और गुलमोहर के पौधे लगाए गए। अधिकारियों ने कहा कि ये पौधे शहीदों की अमर याद का प्रतीक बनकर आने वाले समय में हरियाली और प्रेरणा देंगे।

“बलिदान हमें कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है”

एसपी उपाध्याय ने कहा कि पुलिस शहीद दिवस हमें यह याद दिलाता है कि देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए हमारे पुलिसकर्मी दिन-रात तत्पर रहते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा, “शहीदों का बलिदान केवल विभाग ही नहीं बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी बढ़ाता है। उनका यह बलिदान हमें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।”

एसपी ने युवाओं से शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया और कहा कि वर्दी केवल नौकरी नहीं, बल्कि सेवा और त्याग की जिम्मेदारी है। उन्होंने संकल्प लेने को कहा कि हम सभी शहीदों के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

शहीदों के परिजनों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन

एएसपी देवेंद्र सिंह राजावत ने कहा कि यह दिन हर उस परिवार की भावनाओं से जुड़ा है, जिसके सदस्य ने देश की सुरक्षा के लिए जान दी। उन्होंने विभाग की ओर से यह सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया कि शहीदों के परिजनों को किसी भी स्तर पर असुविधा न हो और उन्हें विभागीय योजनाओं का पूरा लाभ मिले।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad