[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल:सांडवा क्षेत्र में स्टेट हाईवे 20 पर हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल:सांडवा क्षेत्र में स्टेट हाईवे 20 पर हुआ हादसा

सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल:सांडवा क्षेत्र में स्टेट हाईवे 20 पर हुआ हादसा

सांडवा : सांडवा क्षेत्र में स्टेट हाईवे 20 पर हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना तहेनदेसर टोल के पास HP पेट्रोल पंप से लगभग एक किलोमीटर पहले हुई। मृतक की पहचान बोसरी, नागौर निवासी 20 वर्षीय बद्रीराम पुत्र सुरजाराम नायक के रूप में हुई है, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में नोहड़िया, बीदासर निवासी 20 वर्षीय मनोज कुमार रामेश्वर लाल नायक और धनेरू, श्रीडूंगरगढ़ निवासी 18 वर्षीय बाबूलाल पुत्र जगदीशप्रसाद नायक शामिल हैं।

सांडवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा एक कैम्पर और बाइक के बीच आमने-सामने की भिड़ंत के कारण हुआ। हादसे के बाद बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कैम्पर सड़क से उतरकर रेत के टीले पर चढ़ गई। सांडवा निवासी अशोक कुमार नाई ने अपनी निजी गाड़ी से दोनों घायलों को तुरंत सांडवा अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि स्टेट हाईवे 20 पर सड़क के बीच में गड्ढे होने के कारण यह हादसा हुआ। दोनों वाहन गड्ढे से बचने के प्रयास में आपस में टकरा गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।

सांडवा अस्पताल में घायलों को लाए जाने पर वहां केवल कंपाउंडर कैलाश पिलानिया ही मौजूद मिले। उन्होंने घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें बीकानेर रेफर किया। अस्पताल में तीन डॉक्टर पदस्थापित हैं, लेकिन घटना के समय कोई भी उपस्थित नहीं था। पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जिसका पोस्टमार्टम डॉक्टरों के आने के बाद किया जाएगा। चिकित्सा विभाग की इस लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं, खासकर दीपावली जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर डॉक्टरों की अनुपस्थिति चिंता का विषय है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad