[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इटली में भारतीय प्रवासियों ने किया लक्ष्मी पूजन:चिड़ावा के घर, दुकानें और मंदिर सजे, चार मुआ मंदिर पर की पूजा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इटली में भारतीय प्रवासियों ने किया लक्ष्मी पूजन:चिड़ावा के घर, दुकानें और मंदिर सजे, चार मुआ मंदिर पर की पूजा

इटली में भारतीय प्रवासियों ने किया लक्ष्मी पूजन:चिड़ावा के घर, दुकानें और मंदिर सजे, चार मुआ मंदिर पर की पूजा

चिड़ावा : चिड़ावा शहर और आसपास के क्षेत्रों में दीपोत्सव पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर में विभिन्न स्थानों पर सजावट की गई और लोगों ने घरों, प्रतिष्ठानों और मंदिरों में लक्ष्मी पूजन कर दीपक जलाए। वहीं, इटली में रह रहे भारतीय प्रवासियों ने भी लक्ष्मी पूजन कर त्योहार मनाया। शहर के स्टेशन रोड स्थित चार मरुआ मंदिर में पालिका उपाध्यक्ष अभयसिंह बड़ेसरा के नेतृत्व में लोगों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद सभी ने एक साथ दीप प्रज्वलित किए और मंदिर के चारों ओर दीपक रखकर एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी।

इस अवसर पर विजेंद्र राव, राजेश राव, विजय पंवार, सत्यवीर मेचू, दिनेश सुंदरिया, सोनू जोशी, संदीप राव, अरविंद राव, सूबेदार रणधीर सिंह, राहुल, राजू भाटी, राजकुमार मेघवाल, अपूर्व पटेल, दीक्षांत बड़ेसरा और अंश राव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी क्रम में, भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया ने भी शहर का दौरा किया और शहरवासियों से मिलकर उन्हें दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय में भी यह पर्व धूमधाम से मनाया गया।

वहीं, इटली में रह रहे भारतीय प्रवासियों ने धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ दीपावली का त्योहार मनाया। इस अवसर पर सभी प्रवासियों ने अपने देश भारत की शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। दीपावली के दौरान लक्ष्मी पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें विक्की सोलंकी, अजय बसवाला, विशाल सोलंकी, जीतू खीची, बालकिशन बसवाला, हिमांशु सामरिया, रजत सोलंकी और नीतेश चंदेल सहित कई प्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर लक्ष्मी पूजा की और दीपक जलाकर सुख-समृद्धि की कामना की। विक्की सोलंकी ने बताया कि विदेश में रहते हुए भी वे अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को नहीं भूले हैं। उन्होंने कहा कि दिवाली उनका सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे सभी ने मिलकर उत्साहपूर्वक मनाया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad