[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नांगलिया गुर्जरवास में रोहिड़ा बाबा का वार्षिकोत्सव:भजन, भंडारे के साथ हुआ जागरण, लोक कलाकारों ने दी भजनों की प्रस्तुतियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नांगलिया गुर्जरवास में रोहिड़ा बाबा का वार्षिकोत्सव:भजन, भंडारे के साथ हुआ जागरण, लोक कलाकारों ने दी भजनों की प्रस्तुतियां

नांगलिया गुर्जरवास में रोहिड़ा बाबा का वार्षिकोत्सव:भजन, भंडारे के साथ हुआ जागरण, लोक कलाकारों ने दी भजनों की प्रस्तुतियां

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के नांगलिया गुर्जरवास में रविवार को लोक देवता रोहिड़ा बाबा मंदिर में वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर भजन कार्यक्रम और भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के आयोजक सुरेंद्र गुर्जर ने बताया कि ग्रामीणों ने मिलकर गांव में लोक देवता रोहिड़ा बाबा के मंदिर का निर्माण करवाया था। यहां प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई है और ग्रामीण नियमित रूप से पूजा-अर्चना करते हैं।

समारोह के दौरान मंदिर परिसर में हवन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। इस अवसर पर भगत दुर्गा राम दायमा ने कहा कि हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और गौ सेवा सबसे बड़ा धर्म है।जीव-जंतुओं की रक्षा और शुद्ध व सहकारी जीवन जीने का भी आह्वान किया। वार्षिकोत्सव से पूर्व एक जागरण का भी आयोजन किया गया था, जिसमें लोक कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। समारोह के समापन पर मंदिर में भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर, ताराचंद थानेदार, छोटेलाल दायमा, युवा नेता विजय दायमा, गुरुदयाल दायमा, प्रदीप दायमा, पूर्व सरपंच शीशराम, मुकेश हरीश सैन, योगेश, सांवताराम, राजकला, विमला देवी, रोशन देवी, संतोष देवी, संतरा देवी, कविता देवी सहित कई ग्रामीण और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad