[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीदासर पुलिस ने 9 जुआरियों को किया गिरफ्तार:मौके से 26480 रुपए बरामद, मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बीदासर पुलिस ने 9 जुआरियों को किया गिरफ्तार:मौके से 26480 रुपए बरामद, मामला दर्ज

बीदासर पुलिस ने 9 जुआरियों को किया गिरफ्तार:मौके से 26480 रुपए बरामद, मामला दर्ज

बीदासर : बीदासर पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए सोमवार को नौ जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा और उनके पास से 26 हजार 480 रुपए की नकद राशि बरामद की। सुजानगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार और बीदासर के उप पुलिस अधीक्षक प्रहलाद राय के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी मुकुट बिहारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान आरोपियों को ताश के पत्तों और झण्डी-मण्डी जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।

गिरफ्तार किए गए जुआरियों की पहचान महेंद्र मेघवाल, शिवलाल मेघवाल, नानूराम मेघवाल, हरजीराम मेघवाल, बलवंत हरिजन, कालूराम मेघवाल और मुन्नाराम मेघवाल के रूप में हुई। इन सभी के खिलाफ बीदासर पुलिस थाने में 13 आरपीजीओ और 112(2) बीएनएस के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad