[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छोटी दीपावली पर बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, देर रात तक रही रौनक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

छोटी दीपावली पर बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, देर रात तक रही रौनक

छोटी दीपावली पर बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, देर रात तक रही रौनक

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : छोटी दीपावली व रूप चौदस पर्व पर रविवार को कस्बे के बाजारों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली। सुबह से ही लोग त्योहार की तैयारियों में जुट गए और देर रात तक बाजारों में खरीदारों की भीड़ बनी रही। त्योहार के उत्साह में व्यापारी पूरे दिन व्यस्त रहे। ऑटोमोबाइल, ज्वेलरी, कपड़ों, मिठाई की दुकानों और किराना स्टोर पर ग्राहकों की खासी भीड़ नजर आई। नानसा गेट, पोद्दार गेट सहित मुख्य बाजार में सुबह से ही खरीदारी का सिलसिला शुरू हो गया जो देर रात तक जारी रहा।

महिलाओं ने मिट्टी के दीपक, पूजा सामग्री, बर्तन, मिठाइयां और सजावट का सामान खरीदा। ज्वेलरी की दुकानों पर सोने-चांदी के आभूषणों की बिक्री भी जमकर हुई। घरों की सजावट के लिए भी लोगों ने खूब सामान खरीदा। भीड़ के कारण कुछ स्थानों पर जाम की स्थिति बनी, हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से इस बार मुख्य बाजार को वन-वे किए जाने से ट्रैफिक व्यवस्था पहले की तुलना में बेहतर रही। शाम को पुलिस प्रशासन की टीम ने मुख्य बाजारों में गश्त कर व्यवस्था संभाली। रूप चौदस का पर्व पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। शाम को घर-घर दीपक जलाकर लोगों ने छोटी दीपावली की खुशियां मनाईं और प्रकाश पर्व का स्वागत किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad