[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ढाणी बाढान महाकाल मंदिर में कलश स्थापना:वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ रुद्राभिषेक और हवन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ढाणी बाढान महाकाल मंदिर में कलश स्थापना:वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ रुद्राभिषेक और हवन

ढाणी बाढान महाकाल मंदिर में कलश स्थापना:वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ रुद्राभिषेक और हवन

खेतड़ी : ढाणी बाढान में निर्मित महाकाल मंदिर में रविवार को विधिवत पूजन एवं कलश स्थापना की गई। आचार्य निशांत भारद्वाज के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक, गणपति पूजन, नवग्रह शांति पाठ और हवन जैसे अनुष्ठान संपन्न हुए। आचार्य भारद्वाज ने बताया कि कलश स्थापना ब्रह्मांडीय ऊर्जा एवं देव शक्तियों के आवाहन का प्रतीक है।

कर्नल नत्थू सिंह शेखावत, कर्नल श्याम सिंह शेखावत, कुंदन सिंह शेखावत और पर्थवी शेखावत ने कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने बताया कि महाकाल मंदिर की स्थापना क्षेत्र में धार्मिक चेतना और सामाजिक एकता का केंद्र बनेगी। यह मंदिर गांव के बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा स्थल का कार्य करेगा।

इस अवसर पर कैप्टन भंवर सिंह शेखावत, छगन सिंह शेखावत, नरेंद्र सिंह शेखावत, कैप्टन इंद्र सिंह शेखावत, कैप्टन धर्मपाल सिंह, कर्नल किशोर सिंह शेखावत, भंवर सिंह, गोविंद सिंह, रोताश सिंह, लखपत सिंह, हर्षवर्धन सिंह शेखावत, यशवर्धन सिंह, हनुमान सिंह, राजेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह, रतन सिंह, कुंदन सिंह शेखावत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मंत्रोच्चारण, आरती और प्रसाद वितरण में सहभागिता निभाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad