[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ कस्बे में त्योहारों पर सुरक्षा के लिए सख्ती: पुलिस ने पैदल मार्च कर व्यवस्था चाक-चौबंद की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ कस्बे में त्योहारों पर सुरक्षा के लिए सख्ती: पुलिस ने पैदल मार्च कर व्यवस्था चाक-चौबंद की

बिसाऊ कस्बे में त्योहारों पर सुरक्षा के लिए सख्ती: पुलिस ने पैदल मार्च कर व्यवस्था चाक-चौबंद की

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर

बिसाऊ : आगामी त्योहारों के दृष्टिगत बिसाऊ कस्बे में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। डिप्टी हरिसिंह धायल के नेतृत्व में थानाधिकारी महेंद्र सिंह ओला और पुलिस स्टाफ ने बाईपास, मुख्य बाजार, बस स्टैंड तथा गांधी चौक क्षेत्र में पैदल मार्च किया। इस दौरान वाहनों और बाइकों को सड़कों पर सुचारू रूप से रखने के निर्देश दिए गए, साथ ही मार्केट मॉल संचालकों को रास्तों को अवरुद्ध न करने की समझाइश दी गई।

पुलिस टीम ने व्यापारियों और दुकानदारों से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और ऐसी किसी भी जानकारी को तुरंत पुलिस को सूचित करने का आग्रह किया। थानाधिकारी ओला ने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कस्बे भर में निरंतर निगरानी की जाएगी। कस्बे वासियों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की गई है।

रात्रिकालीन विशेष अभियान: लेट नाइट ठहराव पर रोक
पुलिस प्रशासन ने रात के समय बाजारों में दुकानों पर देर रात तक बैठने वाले युवकों को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया है। इसका उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था को कायम रखना है। अधिकारियों का कहना है कि इन उपायों से कस्बे में किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सकेगा और सभी त्योहार सुरक्षित ढंग से मनाए जा सकेंगे। स्थानीय निवासियों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की है और सहयोग का भरोसा जताया है। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77