[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में 739 लीटर तेल, 673 किलो मैदा सीज:खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई, चार स्थानों से भरे सैंपल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में 739 लीटर तेल, 673 किलो मैदा सीज:खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई, चार स्थानों से भरे सैंपल

फतेहपुर में 739 लीटर तेल, 673 किलो मैदा सीज:खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई, चार स्थानों से भरे सैंपल

फतेहपुर : दीपावली के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को मिलावट के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की। शहर के चार अलग-अलग स्थानों से कुल 739 लीटर तेल और 673 किलो मैदा जब्त किया गया।

यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. टी शुभ मंगला और जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीकर डॉ. अशोक कुमार महरिया के मार्गदर्शन में की गई। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह बाजिया, मोहम्मद अली, सुरेश कुमार शर्मा और नंदराम मीणा शामिल रहे।

अभियान के दौरान फतेहपुर के थोक विक्रेता घनश्याम दास (मुरलीधर कंपनी) से 268 लीटर वनस्पति तेल और 246 लीटर सरसों का तेल जब्त किया गया। वहीं, लक्ष्मी नारायण ट्रेडिंग कंपनी से 225 लीटर मूंगफली का तेल सीज किया गया।

इसके अतिरिक्त, सत्यनारायण (कमलेश कुमार के प्रतिष्ठान) से 673 किलो मैदा जब्त किया गया, क्योंकि उस पर बनावट और एक्सपायरी डेट अंकित नहीं थी। नवलगढ़ रोड स्थित मानसी ऑयल मिल से भी तेल के नमूने लिए गए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22