बबाई पुलिस ने जुआ खेल रहे 4 लोगों को पकड़ा:सार्वजनिक स्थान पर की कार्रवाई, ताश के पत्ते और रुपए बरामद
बबाई पुलिस ने जुआ खेल रहे 4 लोगों को पकड़ा:सार्वजनिक स्थान पर की कार्रवाई, ताश के पत्ते और रुपए बरामद
खेतड़ी : बबाई पुलिस ने देर शाम जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से जुआ की राशि भी बरामद की है। थानाधिकारी जयप्रकाश सिंह तंवर ने बताया- पुलिस अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए एक विशेष अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीमों द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बद्राकाली स्कूल के पीछे, कालोटा में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपए दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्कूल के पीछे दबिश दी। दबिश के दौरान सुरेश कुमार, निवासी ढाणी कानावाली तन बबाई, रामस्वरूप, निवासी ढाणी बद्राकाली तन कालोटा, हंसराज, निवासी मंढाणा तन कालोटा और भीम सिंह निवासी कालोटा को हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से जुआ की राशि मिली। पूछताछ में वो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
थानाधिकारी ने बताया- गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी जयप्रकाश सिंह के साथ एचसी प्रमोद कुमार, कांस्टेबल संजीत कुमार, लक्ष्मीनारायण और पृथ्वी सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2040650


