[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

10 साल से फरार ठगी का आरोपी गिरफ्तार:नौकरी के नाम पर 4.24 लाख रुपये ठगे थे, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

10 साल से फरार ठगी का आरोपी गिरफ्तार:नौकरी के नाम पर 4.24 लाख रुपये ठगे थे, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

10 साल से फरार ठगी का आरोपी गिरफ्तार:नौकरी के नाम पर 4.24 लाख रुपये ठगे थे, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

सूरजगढ़ : सूरजगढ़ पुलिस ने नौकरी दिलवाने के नाम पर 4.24 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में 10 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चूरू जिले के रतननगर थाना क्षेत्र से आरोपी को पकड़ा है।

2015 का है मामला

यह मामला 6 नवंबर 2015 का है। परिवादी सुरेंद्र सिंह ने न्यायालय में इस्तगासा पेश कर बताया था कि आरोपियों ने उसे नौकरी दिलवाने का झांसा देकर 4,24,000 रुपए की ठगी की और रकम हड़प ली। न्यायालय के निर्देश पर सूरजगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान, रतननगर, चूरू के जसरासर गांव निवासी 39 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र भरत सिंह के खिलाफ अपराध प्रमाणित पाया गया। घटना के बाद से ही राजेंद्र सिंह फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

पैतृक गांव जसरासर से हुई गिरफ्तारी

प्रकरण में न्यायालय से आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। मुखबिर की सटीक सूचना पर गठित पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी राजेंद्र सिंह को उसके पैतृक गांव जसरासर से गिरफ्तार कर लिया। सूरजगढ़ थानाधिकारी धर्मेंद्र मीणा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। पूछताछ पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad