[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जाकिर अब्बासी का नया गीत ‘झुर झुर रोवे अंखियाँ’ आज लॉन्च, युवा प्रेम विरह की अनकही पीड़ा को समर्पित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जाकिर अब्बासी का नया गीत ‘झुर झुर रोवे अंखियाँ’ आज लॉन्च, युवा प्रेम विरह की अनकही पीड़ा को समर्पित

जाकिर अब्बासी का नया गीत 'झुर झुर रोवे अंखियाँ' आज लॉन्च, युवा प्रेम विरह की अनकही पीड़ा को समर्पित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर

झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर की प्रतिष्ठित संगीत संस्था ‘बज़्म-ए-मौसिकी’ के चर्चित गायक जाकिर अब्बासी का नया गीत ‘झुर झुर रोवे अंखियाँ’ बुधवार को शाम 5 बजे लॉन्च होने जा रहा है। यह गीत जाकिर ने स्वयं लिखा और गाया है, जिसमें एक युवा के प्रेम विरह की गहन भावनाओं को उकेरा गया है। गीत का प्रसारण 15 अक्टूबर को ‘बज़्म-ए-मौसिकी’ के फेसबुक और यूट्यूब चैनलों पर जनता के लिए उपलब्ध होगा।

गायक जाकिर अब्बासी ने बताया, “बॉलीवुड में प्रेम दुःख को अक्सर महिलाओं के नजरिए से ही दिखाया जाता है। लेकिन पुरुष युवाओं के साथ भी प्रेम में धोखा और विरह की पीड़ा होती है। मैंने इस गीत के माध्यम से युवाओं के उस अनकहे दर्द को व्यक्त करने का प्रयास किया है।” गीत की धुन और बोल दोनों ही दिल को छूने वाले हैं, जो श्रोताओं को भावुक कर देंगे।

इस गीत की लोकप्रियता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि इसकी क्लिप रिलीज होते ही बॉलीवुड और संगीत जगत की हस्तियों ने जाकिर की जमकर तारीफ की।

बॉलीवुड गायक सुदेश भोंसले, भजन सम्राट अनूप जलोटा, संगीतकार दलीप सेन, अभिनेता अली खान, ‘क्राइम पेट्रोल’ के गुलशन पांडे, राजस्थान की स्वर कोकिला सीमा मिश्रा, राजस्थानी फिल्मों के हीरो शिरीष कुमार, अभिनेत्री हुमा वारसी, गजल गायक उस्ताद जमील, जूनियर शाहरुख खान, जूनियर गोविंदा, आईएएस रवि जैन आदि ने वीडियो संदेश भेजकर जाकिर की हौसला अफजाई की है। इन हस्तियों के संदेशों से साफ जाहिर है कि जाकिर का यह सॉन्ग बॉम्बे बॉलीवुड तक धूम मचा चुका है।

लॉन्च इवेंट के दौरान ‘बज़्म-ए-मौसिकी’ के अध्यक्ष सरफराज खान, कोषाध्यक्ष मनवर दिवान, संस्था के फाउंडर सदस्य बाबू भाई सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। जाकिर अब्बासी, जो झुंझुनूं के संगीत प्रेमियों के बीच पहले से ही लोकप्रिय हैं, इस गीत के जरिए एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने को तैयार हैं। संगीत प्रेमी 15 अक्टूबर को शाम 5 बजे चैनलों पर नजर रखें, क्योंकि यह गीत निश्चित रूप से वायरल होने वाला है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad