[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर जिले का राजस्थान दर्शन शैक्षिक एवं सांस्कृतिक यात्रा के लिए विद्यार्थियों का दल रवाना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर जिले का राजस्थान दर्शन शैक्षिक एवं सांस्कृतिक यात्रा के लिए विद्यार्थियों का दल रवाना

सीकर जिले का राजस्थान दर्शन शैक्षिक एवं सांस्कृतिक यात्रा के लिए विद्यार्थियों का दल रवाना

सीकर : सीकर जिले से प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत अध्यनरत कक्षा 7 और कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए राजस्थान दर्शन शैक्षिक एवं सांस्कृतिक यात्रा के लिए 24 विद्यार्थियों के दल को सुरेंद्र सिंह शेखावत जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए राज्य सरकार द्वारा बजट में घोषणा अनुसार राज्य के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर से परिचित करवाने के साथ-साथ स्थापत्य कला और सामुदायिक जीवन के साथ पुस्तक ज्ञान के अतिरिक्त अन्य ज्ञान में वृद्धि करने के लिए यह भ्रमण आयोजित किया गया है। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक सज्जन सिंह ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में ज्ञान भ्रमण के माध्यम से सीख सकते हैं, वह किताबी ज्ञान से नहीं सीख सकते। उन्होंने विद्यार्थियों को शैक्षिक भ्रमण का पांच दिवसीय प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

प्रधानाध्यापक राजकमल जाखड़ ने बताया कि 24 विद्यार्थियों यह दल से बीकानेर में जूनागढ़, लालगढ़, रामपुरिया हवेली, कोडेश्वर झील, म्यूजियम, करणी माता मंदिर, कोलायत, जैसलमेर के रामदेवरा, पोकरण, भादरिया पुस्तकालय, तनोट माता, लोंगेवाला, जैसलमेर दुर्ग, गड़ीसर झील, अजमेर के अढ़ाई ढाई दिन का झोपड़ा, टाडगढ़ किला ,बूढ़ा पुष्कर देखते हुए 17 को वापस सीकर पहुंचेगा। इस अवसर पर प्रभु सिंह शेखावत, सुनीता मीणा, राज कमल जाखड़, कल्पना देवी, दौलत सिंह सहित विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22