[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना पुलिस ने 21वांछितों को किया गिरफ्तार:स्थायी वारंटी और अन्य मामलों में वांछित थे आरोपी, अभियान के तहत कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना पुलिस ने 21वांछितों को किया गिरफ्तार:स्थायी वारंटी और अन्य मामलों में वांछित थे आरोपी, अभियान के तहत कार्रवाई

नीमकाथाना पुलिस ने 21वांछितों को किया गिरफ्तार:स्थायी वारंटी और अन्य मामलों में वांछित थे आरोपी, अभियान के तहत कार्रवाई

नीमकाथाना : नीमकाथाना पुलिस ने 11 और 12 अक्टूबर को चलाए गए एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत 10 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान दो संदिग्ध वाहनों को भी जब्त किया गया और एक व्यक्ति को अवैध शराब के परिवहन के आरोप में पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए 10 में से एक स्थायी वारंटी और नौ अन्य विभिन्न मामलों में वांछित आरोपी शामिल हैं। स्थायी वारंटी की पहचान खेतड़ी थाना क्षेत्र के संजय नगर निवासी पिंटू मीणा के रूप में हुई है। अन्य नौ आरोपियों को धारा 170 बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त किया। इसके अतिरिक्त, महेंद्र प्रसाद नामक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़ा, जिसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह अभियान हार्डकोर अपराधियों, आदतन अपराधियों, महिला अपराधों, जघन्य अपराधों, साइबर अपराधों, इनामी अपराधियों, आर्म्स एक्ट, अवैध शराब और अवैध खनन से संबंधित नए और सामान्य मामलों में वांछित अपराधियों, पीओ, भगोड़ों और स्थायी/गिरफ्तारी वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देशों के तहत चलाया गया था।

गिरफ्तारी की कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमकाथाना गिरधारी लाल शर्मा, आरपीएस और पुलिस उप अधीक्षक वृत्त नीमकाथाना अनुज डाल ने की। नीमकाथाना शहर थानाधिकारी विजेंद्र सिंह ने टीमों का गठन कर करीब 50 जगहों पर दबिश दी गई।

99.280 किलोग्राम अवैध गांजा भी बरामद

इसके अलावा नीमकाथाना सदर पुलिस ने एक ओर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत 99.280 किलोग्राम अवैध गांजे के 60 पौधे जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान, मावण्डा आरएस क्षेत्र में अवैध गांजे की खेती कर रहे अज्ञात व्यक्ति की खबर मिली। यहां से कुल 60 गांजे के पौधे, जिनका वजन 99.280 किलोग्राम था, जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने 3 स्थायी वारंटियों और थोई थाने में वांछित आरोपी कृष्ण कुमार सहित 7 गैरसायलान को भी गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए गैरसायल आरोपियों में योगेश चेजारा उर्फ रोकी (गुहाला), फुलचन्द्र (गुहाला), रितिक सांसी (गुहाला), कृष्ण कुमार उर्फ बाबू (प्रीतमपुरी, थोई थाने में वांछित), राजू (ढाणी निठारवालो की), सीताराम वर्मा (मण्डोली) और रामस्वरूप वर्मा उर्फ टिकु (मण्डोली) शामिल हैं।पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए स्थाई वारंटियों में संतोष कुमार (गणेश्वर), सुनील कुमार (नवोडा) और रामचन्द उर्फ पहाड़िया (जुगलपुरा) शामिल हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22