[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ बस स्टैंड पर रोडवेज बसों के ठहराव की उठी मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ बस स्टैंड पर रोडवेज बसों के ठहराव की उठी मांग

स्थानीय दुकानदार बोले – यात्रियों के लिए पूरी सुविधाएं उपलब्ध, फिर भी बसें बाईपास से निकल जाती हैं

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर

बिसाऊ : बिसाऊ कस्बे के बस स्टैंड पर रोडवेज बसों के ठहराव की मांग फिर से जोर पकड़ रही है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि झुंझुनू और चुरु डिपो की अधिकांश रोडवेज बसें कस्बे के बाईपास मार्ग से सीधी निकल जाती हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

दुकानदारों के अनुसार बस स्टैंड पर यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सियां, टिन शेड, प्रतीक्षालय, ठंडे पानी के लिए वॉटर कूलर, शौचालय और बसों के ठहराव के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध है। इसके बावजूद रोडवेज बसें स्टैंड के अंदर नहीं आ रही हैं।

स्थानीय दुकानदार रमेश धौलपुरिया ने बताया कि पहले झुंझुनू डिपो की एक बस नियमित रूप से स्टैंड पर आती थी, लेकिन चुरु डिपो की बसें चालक और परिचालक की मनमानी के कारण अब सीधे बाईपास से निकल जाती हैं। यात्रियों को वहां तक पहुँचने के लिए लगभग 100 रुपये टेम्पो किराया देना पड़ता है।

व्यापारियों का कहना है कि बस स्टैंड कई मोहल्लों के करीब है और यहां से बसों के ठहराव से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
इस संबंध में राकेश स्वामी, युनुस खान, रमेश धौलपुरिया, मुकेश पडिहार, किशन स्वामी और संदीप जोशी सहित कई स्थानीय लोगों ने रोडवेज प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22