[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में बच्चों ने बनाए दीपक और पेंटिंग:छात्रों को पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में बच्चों ने बनाए दीपक और पेंटिंग:छात्रों को पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा

चिड़ावा में बच्चों ने बनाए दीपक और पेंटिंग:छात्रों को पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा

चिड़ावा : चिड़ावा में सरला पाठशाला ने झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों के लिए दीपावली पर एक विशेष आयोजन किया। इस पहल के तहत बच्चों ने अपने हाथों से मिट्टी के दीपक बनाए और रंग-बिरंगी पेंटिंग्स तैयार कीं, जिससे उनके चेहरों पर खुशी की चमक दिखाई दी। दीपावली के अवसर पर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। उन्होंने न केवल अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया, बल्कि त्योहार की खुशी को भी अपने तरीके से महसूस किया। ये आयोजन बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का हिस्सा था।

सरला पाठशाला में संसाधनों की कमी के बावजूद, संचालिका अनिता पुनिया के अथक प्रयासों से बच्चों को शारीरिक, मानसिक और कलात्मक विकास के लिए मार्गदर्शन मिल रहा है। अनिता पुनिया ने बताया कि उनका लक्ष्य इन बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें एक बेहतर भविष्य प्रदान करना है।

इस आयोजन को सफल बनाने में पाठशाला की समर्पित टीम अंकिता, ममता, सविना, मोसम कुमारी और कृपा कुमारी ने बच्चों के साथ मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सरला पाठशाला की ये पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है, जो दर्शाती है कि छोटे प्रयासों से भी बड़ी खुशियां बांटी जा सकती हैं और वंचित बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22