[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में 4 दोस्तों को पिकअप ने कुचला,एक की मौत:होटल में खाना खाने के बाद सड़क किनारे खड़े थे; 3 की हालत गंभीर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में 4 दोस्तों को पिकअप ने कुचला,एक की मौत:होटल में खाना खाने के बाद सड़क किनारे खड़े थे; 3 की हालत गंभीर

सीकर में 4 दोस्तों को पिकअप ने कुचला,एक की मौत:होटल में खाना खाने के बाद सड़क किनारे खड़े थे; 3 की हालत गंभीर

सीकर : सीकर में रॉन्ग साइड से आई पिकअप गाड़ी ने 4 दोस्तों को कुचल दिया, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। घायलों को एसके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारों दोस्त एक होटल में खाना खाने गए थे और खाना खाने के बाद सड़क किनारे खड़े थे।

इसी बीच सीकर की तरफ से रॉन्ग साइड से आ रही पिकअप ने उन्हें कुचल दिया। यह हादसा बीती रात दादिया थाना इलाके में हुआ। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिवार ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिवार ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

दोस्तों के साथ सड़क किनारे खड़ा था महेंद्र सैनी

महेंद्र सैनी (मृतक) के बड़े भाई श्रवण ने बताया, मेरा भाई महेंद्र सैनी (25) अपने दोस्तों के साथ हरदयालपुरा में होटल पर खाना खाने के लिए गया था। वह सड़क किनारे अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर बैठा था, जबकि दो दोस्त नीचे खड़े थे। मेरा भाई ड्राइवरी का काम करता था।

पांच भाइयों में सबसे छोटा था

श्रवण ने बताया कि रात को उन्हें ट्रॉमा केंद्र से सूचना मिली कि उनके भाई की मौत हो गई जबकि अन्य तीन सुरेंद्र, अंकित और सुनील घायल हो गए। मृतक महेंद्र पांच भाइयों में सबसे छोटा था। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार की आर्थिक स्थिति ज्यादा ठीक नहीं है।

पुलिस ने मामला दर्ज किया, गाड़ी तलाश जारी

मामले में दादिया थाना SHO इंस्पेक्टर बुद्धिप्रसाद का कहना है कि परिजनों की तरफ से गाड़ी के नंबरों के आधार पर मामला दर्ज करवाया गया है। मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया गया है। गाड़ी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini