[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दांता में कबड्डी में थोई ने जीता खिताब:नीमकाथाना की टीम उपविजेता, खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड-सिल्वर मेडल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दांतारामगढ़राजस्थानराज्यसीकर

दांता में कबड्डी में थोई ने जीता खिताब:नीमकाथाना की टीम उपविजेता, खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड-सिल्वर मेडल

दांता में कबड्डी में थोई ने जीता खिताब:नीमकाथाना की टीम उपविजेता, खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड-सिल्वर मेडल

दांतारामगढ़ : पंडित दीनदयाल शेखावाटी विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का समापन महर्षि परशुराम महाविद्यालय दांता में हुआ। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला गया, जिसमें राजस्थान ग्रामीण कॉलेज थोई ने एस एन के पी राजकीय महाविद्यालय नीमकाथाना को 42-15 से हराकर खिताब अपने नाम किया। नीमकाथाना की टीम उपविजेता रही।

खिलाड़ियों को गोल्ड-सिल्वर मेडल मिले

समापन समारोह महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित किया गया। निदेशक सुरेश शर्मा ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई दी। इस दौरान सभी मेहमानों ने विजेता और उपविजेता टीम को प्रतीक चिन्ह, गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल और कप्तानों को बड़ी ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

महिला कबड्डी प्रतियोगिता का समापन महर्षि परशुराम महाविद्यालय दांता में हुआ।
महिला कबड्डी प्रतियोगिता का समापन महर्षि परशुराम महाविद्यालय दांता में हुआ।

निदेशक सुरेश शर्मा ने खिलाड़ियों को खेलते रहने, पढ़ते रहने और आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल से मन और शरीर स्वस्थ रहता है। शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में कुल 17 टीमों ने भाग लिया था।

तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया।
तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथियों में दांतारामगढ़ से भाजपा नेता गजानंद कुमावत, दांतारामगढ़ प्रधान प्रतिनिधि प्रभु सिंह गोगावास, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के ओएसडी प्रमोद शर्मा, रामसिंह उमाडा, विश्वविद्यालय से ऑब्जर्वर ललिता यादव और नॉमिनी सुरेंद्र गढ़वाल मौजूद रहे।

महाविद्यालय के निदेशक सुरेश शर्मा, ऋषि राज बालमुकुंद दीक्षित, नीलम दीक्षित, अरुणा शर्मा सहित पर्यवेक्षक, महाविद्यालय स्टाफ, गणमान्यजन, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी और महाविद्यालय के विद्यार्थी भी मौजूद रहे। समापन कार्यक्रम का संचालन पवन शर्मा ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini