शादीशुदा से अफेयर के चलते ठेकेदार ने की थी सुसाइड:एक साल में की 1 हजार कॉल, दोनों शादीशुदा, आरोपी महिला कोर्ट में LDC, गिरफ्तार
शादीशुदा से अफेयर के चलते ठेकेदार ने की थी सुसाइड:एक साल में की 1 हजार कॉल, दोनों शादीशुदा, आरोपी महिला कोर्ट में LDC, गिरफ्तार

सीकर : सीकर में नवंबर 2024 को आत्महत्या करने वाले कंस्ट्रक्शन ठेकेदार का कोर्ट में कार्यरत महिला LDC से अफेयर चल रहा था। दोनों के बीच एक साल में करीब 1 हजार से ज्यादा कॉल हुई। दोनों रात 10 बजे से सुबह 5 बजे के बीच कई बार बात करते। मृतक कंस्ट्रक्शन ठेकेदार राजेश सैनी और आरोपी महिला मोनिका गढ़वाल दोनों शादीशुदा हैं। मोनिका को सीकर में एक प्लॉट खरीदना था। इसी सिलसिले में वह कंस्ट्रक्शन ठेकेदार राजेश से मिली। राजेश ने मोनिका को प्लॉट भी दिलवाया। ऐसे में उनकी बातचीत बढ़ती गई और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। कंस्ट्रक्शन ठेकेदार राजेश सैनी ने मोनिका से चल रहे अफेयर के खुलासे के डर से जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।
पहले जानें दोनों के बीच कैसे बढ़ी नजदीकियां
सीकर में एक प्लॉट खरीदने के मामले में मोनिका गढ़वाल की मुलाकात कंस्ट्रक्शन ठेकेदार राजेश से हुई। इसके बाद राजेश ने मोनिका को प्लॉट दिलवा दिया। इस दौरान उनमें कई बार बातचीत हुई। इससे दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। करीब 1 साल से मोनिका और राजेश का लव अफेयर चल रहा था। दोनों के बीच इस दौरान करीब 1 हजार से ज्यादा कॉल हुई। दोनों रात 10 बजे से सुबह 5 बजे के बीच कई बार बात करते।
दोनों शादीशुदा हैं। मोनिका के दो बच्चे हैं। वहीं मृतक राजेश सैनी के एक बच्चा है।
अब जानें- साथ रहने के लिए दबाव बनाया तो कंस्ट्रक्शन ठेकेदार ने की आत्महत्या शादीशुदा होने के बावजूद दोनों का अफेयर चल रहा था। मोनिका चाहती थी कि राजेश अपनी पत्नी को छोड़ दे। इसलिए माेनिका ने राजेश पर दबाव बनाना शुरू कर दिया और यह बात राजेश की पत्नी को भी बताई। इस बात से राजेश घबरा गया था कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली जाएगी। उसे यह डर भी सताया कि मोनिका उस पर कोई केस दर्ज करवा देगी। ऐसे में परेशान होकर राजेश ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया।
परिजनों ने लगाया था आरोपी महिला पर जहर देने का आरोप
सीकर सीओ सिटी लाल सिंह यादव ने बताया कि नवंबर 2024 में रामवतार सैनी निवासी उदयलाल की ढाणी ने मुकदमा दर्ज करवाया था। इसके अनुसार उनके बेटे राजेश को मोनिका गढ़वाल की ओर से जहर देकर हत्या का आरोप लगाया गया।
पुलिस ने मामले में जांच की तो सामने आया कि राजेश की जहर देकर हत्या नहीं की गई। बल्कि उसे सुसाइड करने पर मजबूर किया गया। ऐसे में पुलिस ने गुरुवार को मामले में आरोपी मोनिका गढ़वाल (32) को गिरफ्तार किया है। जिसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
आरोपी महिला ने ही मृतक की पत्नी को दी थी सुसाइड की सूचना
पुलिस के अनुसार मृतक राजेश सुसाइड के दिन घर से सुबह निकला था। इसके बाद दोपहर को जब उसकी घरवालों से बात हुई तो उसने कहा था कि वह घर आ रहा है। लेकिन उसी दिन राजेश की पत्नी को मोनिका गढ़वाल ने कॉल करके कहा कि राजेश ने जहर खा लिया है। राजेश सीकर के प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट है। मोनिका की सूचना पर जब घर वाले अस्पताल पहुंचे तो वहां मोनिका नहीं मिली। घटना के बाद परिजनों ने आरोप लगाया था कि मोनिका राजेश को अपने साथ होटल में लेकर गई। जहां उसके साथ झगड़ा किया और फिर जहर दे दिया।
पुलिस ने कॉल डिटेल निकालकर किया मामले का खुलासा
पुलिस ने जब मामले इन्वेस्टीगेशन शुरू की। मोनिका गढ़वाल और राजेश सैनी की पुलिस ने कॉल डिटेल खंगाली तो दोनों के बीच एक साल में करीब 1 हजार से ज्यादा कॉल होना सामने आया। इसके बाद राजेश सैनी की मौत के मामले में उद्योग नगर पुलिस ने कोर्ट में कार्यरत महिला LDC को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार महिला आरोपी का मृतक के साथ एक साल से भी लंबे समय से अफेयर चल रहा था। कंस्ट्रक्शन के सिलसिले में मोनिका की राजेश सैनी से मुलाकात हुई थी।
कोर्ट जाते समय महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उद्योग नगर SHO मनोज कुमार भाटीवाड़ और उनकी टीम ने गुरुवार को कोर्ट जाते समय ही महिला आरोपी मोनिका गढ़वाल को रास्ते से पकड़कर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। महिला आरोपी मोनिका गढ़वाल की सीकर कोर्ट में ही पोस्टिंग है। उसे कोर्ट में नौकरी करते हुए करीब 8 साल हो चुके हैं। आज मोनिका को जब सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया तो उसकी गिरफ्तारी कोर्ट परिसर में भी चर्चा का विषय रही।