[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कफ सिरप से राजस्थान में चौथी मौत:चूरू के अनस ने जयपुर के जेके लोन में इलाज के दौरान दम तोड़ा, मां याद कर बेहोश हो रही


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कफ सिरप से राजस्थान में चौथी मौत:चूरू के अनस ने जयपुर के जेके लोन में इलाज के दौरान दम तोड़ा, मां याद कर बेहोश हो रही

कफ सिरप से राजस्थान में चौथी मौत:चूरू के अनस ने जयपुर के जेके लोन में इलाज के दौरान दम तोड़ा, मां याद कर बेहोश हो रही

चूरू : राजस्थान में खांसी की सिरप पीने से होने वाले मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चूरू से जयपुर लाए गए 6 साल के मासूम ने शनिवार को दम तोड़ दिया। घटना के बाद मासूम की मां बार-बार बेहोश हो रही है। वहीं अन्य परिजनों का भी रो रोकर बुरा हाल है।

परिवार का दावा है कि बच्चे को सरकारी हॉस्पिटल से मिली सिरप पिलाई गई थी। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी। इससे पहले 2 भरतपुर और एक सीकर के बच्चे के साथ भी ऐसा ही हो चुका है। इन बच्चों को भी सरकारी हॉस्पिटल की सिरप पिलाई गई थी। उसके बाद उनकी जान चली गई थी।

परिजनों ने बताया-वार्ड 39 निवासी अनस के खांसी होने पर 2 सितंबर की रात को कफ सिरप दी थी। सुबह उसे अचेत अवस्था में मिलने पर सुबह करीब पांच बजे डीबी अस्पताल में भर्ती कराया। हॉस्पिटल में इलाज के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर 3 सितंबर की देर रात जयपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह (4 सितंबर) अनस की मौत हो गई।

बेटे की मौत के गम में मां रुबीना बार-बार बेहोश हो रही है।
बेटे की मौत के गम में मां रुबीना बार-बार बेहोश हो रही है।

परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

अनस की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। उसकी मां रुबीना और दादा ईदूल का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों को सांत्वना देने के लिए मोहल्ले और परिचित उनके घर पहुंच रहे हैं। रविवार दोपहर 12 बजे तक चिकित्सा विभाग की रेस्पॉन्स टीम मौके पर नहीं पहुंची। केवल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भेजा गया।

घटना की सूचना मिलने पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अख्तर खान भी बच्चे के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और बताया कि उन्होंने पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ से भी बात की है। खान ने परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22