[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विश्व पशु कल्याण दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

विश्व पशु कल्याण दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन

विश्व पशु कल्याण दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

मुकुंदगढ़ : विश्व पशु कल्याण दिवस के अवसर पर शनिवार को मुकुंदगढ़ मंडी में पशुपालन विभाग झुंझुनूं एवं रामकुमारी वेटरनरी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य पशुओं के कल्याण मानकों में सुधार एवं लोगों को पशु क्रूरता रोकने के प्रति जागरूक करना रहा।

रैली को पशुपालन विभाग झुंझुनूं के संयुक्त निदेशक डॉ. शिवकुमार सैनी, संस्था सचिव रमन कुमार, प्राचार्य डॉ. पवन कुमार, मुकुंदगढ़ प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय प्रभारी डॉ. राकेश कुमार कटारिया, डूंडलोद प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय प्रभारी डॉ. गिरधारीलाल भाखर तथा मोबाइल यूनिट प्रभारी डॉ. हितेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर पर्यावरण सुधार समिति अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, रमेशचन्द्र पंवार, ऋषि पंवार, सकंद्रसिंह, डॉ. अक्षय कुमार एवं डॉ. रूपेश भड़ाना भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान संयुक्त निदेशक डॉ. शिवकुमार सैनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए नागरिकों में पशुओं के प्रति दयाभाव आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी को जीव-जंतुओं को जीवनयापन के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने और पशु क्रूरता रोकने हेतु आगे आना चाहिए। अंत में डॉ. कैलाश चंद्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad