[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉ. दूल सिंह महला की 13वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

डॉ. दूल सिंह महला की 13वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी आयोजित

​वक्ताओं ने प्रोफ़ेसर महला को बताया 'समाज की धरोहर', भावी पीढ़ी को अनुकरण का आह्वान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

​घोड़ीवारा (मुकुंदगढ़) : घोड़ीवारा स्थित एक निजी स्कूल के ऑडिटोरियम में राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) अजमेर के पूर्व सदस्य डॉक्टर प्रोफेसर दूल सिंह महला की 13वीं पुण्यतिथि पर एक पुष्पांजलि अर्पण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने स्वर्गीय डॉ. दूल सिंह के उच्च शैक्षणिक योगदान और ईमानदारी भरे जीवन को याद किया।
​
​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व संयुक्त निदेशक कार्मिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर हरिराम महण ने डॉ. दूल सिंह को ‘समाज की धरोहर’ बताते हुए उनके कार्यों का अनुकरण करने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से प्रोफेसर महला की ईमानदारी के कई प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किए।

​कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र रणवां ने की। रणवां ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम भावी पीढ़ी को सही दिशा दिखाने का काम करते हैं।
​
​स्वर्गीय डॉ. दूल सिंह महला का शैक्षणिक करियर अत्यंत शानदार रहा। उन्होंने देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे बिट्स पिलानी, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, राजस्थान विश्वविद्यालय, और यहाँ तक कि हावर्ड विश्वविद्यालय में भी प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएँ दीं। उनकी लिखी ‘लैंड रिफॉर्म’ नामक पुस्तक पर राजस्थान विधानसभा में भी चर्चा हुई थी, जो उनके गहन ज्ञान और शोध को दर्शाती है।

​कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में CBEO मंडावा अशोक शर्मा, CBEO चिड़ावा डॉ. उमादत्त झाझड़िया, वरिष्ठ अधिवक्ता विद्याधर जाखड़, पूर्व DEO अमीलाल मुंड, और प्रेरणा स्कूल के निदेशक गंगाधर सुंडा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
​
​पूर्व अतिरिक्त निदेशक सुभाष महलावत ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रोफेसर दूल सिंह के कई रोचक एवं प्रेरणादायी संवाद सुनाकर स्कूल के विद्यार्थियों को मोटिवेट किया।

​कार्यक्रम का सफल संचालन अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक झुंझुनू उम्मेद सिंह महला ने किया, जिन्होंने डॉ. दूल सिंह का जीवन परिचय विस्तार से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कालूराम झाझड़िया, बलदेव थोरी, राजबाला महला, विक्रम शेखावत, अजय प्रेमी, ओम प्रकाश आर्य, और मंदिर के पुजारी पंडित श्याम शर्मा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे। ​अंत में, राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का गरिमामय समापन हुआ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad