[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीलवा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पीहर पक्ष ने लगाया दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप , मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बीलवा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पीहर पक्ष ने लगाया दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप , मामला दर्ज

बीलवा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पीहर पक्ष ने लगाया दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप , मामला दर्ज

खेतड़ी : खेतड़ी थाना क्षेत्र के बीलवा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को राजकीय उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी कैलाश चंद ने बताया कि रोजड़ा निवासी महेश चंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी मंजू का विवाह ढाणी ढोलातला तन बीलवा निवासी दाताराम से हुआ था।

शुक्रवार को ही पीहर-ससुराल में हुई थी समझाईश

पिता महेश चंद्र ने बताया कि मंजू को ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। इस संबंध में पहले भी कई बार समझाइश की गई थी। शुक्रवार को विवाद सुलझाने के लिए पीहर पक्ष के लोग बीलवा गए थे, जहां रिश्तेदारों और दोनों पक्षों की मौजूदगी में चर्चा हुई।

चर्चा के बाद शाम को मंजू के पीहर पक्ष के लोग अपने घर लौट गए। बाद में उन्हें सूचना मिली कि मंजू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही परिजन वापस बीलवा पहुंचे और पुलिस को बुलाया। खेतड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। मृतका के पिता महेश चंद्र ने आरोप लगाया है कि पति दाताराम, ससुर मनीराम और सास संतोष देवी ने दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या की है।

थानाधिकारी ने पुष्टि की कि मृतका के पिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। शव का पोस्टमॉर्टम परिजनों की मौजूदगी में करवाया जाएगा। मामले की जांच चिड़ावा डीएसपी विकास धींधवाल को सौंपी गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62