[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में पूर्व सरपंच की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर:विधायक श्रवण कुमार ने की शिरकत, रक्तदाताओं को बांटे प्रमाण-पत्र


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में पूर्व सरपंच की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर:विधायक श्रवण कुमार ने की शिरकत, रक्तदाताओं को बांटे प्रमाण-पत्र

सिंघाना में पूर्व सरपंच की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर:विधायक श्रवण कुमार ने की शिरकत, रक्तदाताओं को बांटे प्रमाण-पत्र

सिंघाना : सिंघाना में महावीर प्रसाद सेवा समिति ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह शिविर पूर्व सरपंच स्वर्गीय महावीर प्रसाद शर्मा की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित हुआ, जिसमें सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विधायक श्रवण कुमार ने स्वर्गीय महावीर प्रसाद शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। आयोजक समिति के अध्यक्ष लकी शर्मा ने बताया कि यह रक्तदान शिविर स्वर्गीय महावीर प्रसाद शर्मा की स्मृति में आयोजित किया गया है, जिन्होंने अपने जीवनकाल में ग्रामीण विकास और सामुदायिक सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आयोजन में चिकित्सा टीम ने रक्तदाताओं के स्वास्थ्य की जांच की। रक्तदाताओं को इस दौरान प्रमाण-पत्र भी वितरित किए।

इस अवसर पर गुर्जरवास सरपंच जगदीश प्रसाद, ढाणा सरपंच विकास कुमार, सिंघाना कांग्रेस नगर अध्यक्ष डी.पी सैनी, मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कालोडिया, समिति अध्यक्ष लक्की शर्मा, नरेंद्र शर्मा, दीनदयाल जैदिया, विजय शर्मा, विनोद नायक, बिहारी लाल ढिल्लन, पार्षद राजेश मीणा, नत्थू मीणा, अमर सिंह नेहरा, मैक्स नायक, सत्यवीर गजराज, उपसरपंच रतन चौधरी, सुरेश जांगिड़, राजू और कुलदीप डूमोली सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62