[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में 3 बाइक समेत चोर गिरफ्तार:चोरी, मारपीट, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट जैसे 11 मामलों में पहले से दर्ज हैं मुकदमें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में 3 बाइक समेत चोर गिरफ्तार:चोरी, मारपीट, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट जैसे 11 मामलों में पहले से दर्ज हैं मुकदमें

सीकर में 3 बाइक समेत चोर गिरफ्तार:चोरी, मारपीट, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट जैसे 11 मामलों में पहले से दर्ज हैं मुकदमें

सीकर : सीकर की कोतवाली थाना पुलिस ने बाइक चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से तीन चोरी की बाइक भी बरामद की हैं। आरोपी चोरी की बाइक को रेलवे स्टेशन की पार्किंग में छिपाता था और बाद में उन्हें बेच देता था। आरोपी के खिलाफ पूर्व में 11 मुकदमे दर्ज हैं। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

बाइक खड़ी करने के 10 मिनट बाद ही गायब

थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया- 5 जून 2025 को सलीम नाम के युवक ने पुलिस में शिकायत की थी कि उसकी बाइक रेलवे स्टेशन के पास शराब ठेके की गली से चोरी हो गई। वह बाइक खड़ी करके कल्याण सर्किल पर काम से गया था, लेकिन 10 मिनट बाद लौटा तो बाइक गायब थी। पुलिस ने इस शिकायत पर तुरंत जांच शुरू की।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी

आरोपी की पहचान इंद्रराज उर्फ सेठिया पुत्र रामकरण जाट के नाम से हुई है। पुलिस ने शहर में बढ़ती बाइक चोरी की घटनाओं को देखते हुए 100-125 सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल की। इसके बाद सूचना मिली कि चोर फतेहपुर रोड की तरफ बाइक लेकर जा रहा है। पुलिस ने नाकाबंदी कर इंद्रराज को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने जयपुर और सीकर में बाइक चोरी की बात कबूल की। उसकी बताई जगह से पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद की।

इंद्रराज 2014 से चोरी, मारपीट, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट जैसे 11 मामलों में शामिल है। इस गिरफ्तारी में कॉन्स्टेबल दिनेश कुमार की अहम भूमिका रही। पुलिस अब आरोपी से और पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77