[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत आयोजित हुआ नुक्कड़ नाटक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत आयोजित हुआ नुक्कड़ नाटक

'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत आयोजित हुआ नुक्कड़ नाटक

चूरू : ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत राजस्थान ग्रामीण बैंक की मुख्य शाखा, चूरू द्वारा बुधवार को ‘स्वच्छोत्सव‘ थीम के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बूंटिया में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत अध्यापक शंकर लाल शर्मा एवं टीम द्वारा स्वच्छता के संबंध में नाटिका की प्रस्तुति दी तथा विद्यार्थियों ने स्वच्छता विषय पर कविता, नृत्य एवं भाषण की प्रस्तुतियां दी।

एलडीएम राहुल गोले ने स्वच्छता का संदेश दिया। राजस्थान ग्रामीण बैंक के मुख्य प्रबंधक मनोज सोनी ने ‘स्वच्छता ही सेवा‘ अभियान अंतर्गत बैंक द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के संबंध में अवगत करवाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने स्वच्छता की शपथ दिलवाई। इस मौके पर गुमान सिंह, रामनिवास सरावग, संजय कुमार, दीक्षा गोयल एवं  विद्यार्थी,अध्यापक, ग्रामवासी मौजूद रहे। संचालन हेमन्त भार्गव ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77