[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर रामलीला में सीता हरण से बाली-सुग्रीव युद्ध तक की लीलाओं का हुआ भव्य मंचन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर रामलीला में सीता हरण से बाली-सुग्रीव युद्ध तक की लीलाओं का हुआ भव्य मंचन

जसरापुर रामलीला में सीता हरण से बाली-सुग्रीव युद्ध तक की लीलाओं का हुआ भव्य मंचन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : जसरापुर में श्री गणेश रामलीला मंडल के सौजन्य से अशोक कुमार सेन के निर्देशन में चल रही रामलीला में सोमवार रात सीता हरण और बाली-सुग्रीव युद्ध की प्रमुख लीलाओं का सजीव मंचन किया गया। मंडल अध्यक्ष शिवकुमार सुरेलिया ने बताया कि लीला की शुरुआत सुर्पनखा के रावण के पास जाने से हुई। इसके बाद रावण के मायावी मामा मारीच के पास जाकर सोने का मृग बनने का प्रसंग दिखाया गया।

सीता के आग्रह पर भगवान राम का मृग के पीछे जाना और मारीच द्वारा राम की आवाज में लक्ष्मण को पुकारना दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत लक्ष्मण द्वारा पर्णकुटी के बाहर लक्ष्मण रेखा खींचने का दृश्य मंचित हुआ।रावण का योगी के भेष में भिक्षा मांगना और सीता का हरण कर लंका की ओर प्रस्थान करना दर्शाया गया। पर्णकुटी में सीता के नहीं मिलने पर भगवान राम का विलाप, जटायु से भेंट, शबरी मिलन और आगे हनुमान जी का ब्राह्मण रूप में राम से मिलना भी मंचित हुआ।

हनुमान द्वारा राम-सुग्रीव की मित्रता करवाने के बाद बाली और सुग्रीव के युद्ध का मंचन किया गया, जिसमें भगवान राम द्वारा बाली का वध दर्शाया गया।इस भव्य मंचन में रवि स्वामी ने भगवान राम, अनिल स्वामी ने लक्ष्मण, दीपू दादा ने बाली, रघुवीर योगी ने सुग्रीव, नवीन टेलर ने हनुमान, रजत शर्मा ने अंगद, कैलाश योगी ने मामा मारीच, जोनी सेन ने जटायु और जयनीत कुमार ने मायावी मृग की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में विजय होनी शाईन मेकअप मैन, छगनलाल शर्मा, भवानी शंकर शर्मा, चंद्रपाल महरिया, कुशांक शर्मा, वाणी शर्मा, टीटू शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, अजय शास्त्री, कृष्ण केडिया, अंकित गुप्ता, संजय कुमावत, योगेश पांडे, राजू जाट, जितेंद्र कुमावत, महेंद्र टेलर, राजेश खींची, महिपाल कुमावत सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62