[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खरखड़ा में सात दिवसीय भागवत कथा सुदामा चरित्र व परीक्षित मोक्ष प्रसंग एव हवन के साथ सम्पन्न,कल होगा भंडारा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खरखड़ा में सात दिवसीय भागवत कथा सुदामा चरित्र व परीक्षित मोक्ष प्रसंग एव हवन के साथ सम्पन्न,कल होगा भंडारा

खरखड़ा में सात दिवसीय भागवत कथा सुदामा चरित्र व परीक्षित मोक्ष प्रसंग एव हवन के साथ सम्पन्न,कल होगा भंडारा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : चौमुखा भेरूजी मंदिर परिसर में महंत शंभूनाथ महाराज के सानिध्य में भैरुजी विकास समिति द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष प्रसंग के साथ हुआ। अंतिम दिवस की कथा में पंडित दिनकर महाराज ने भगवान कृष्ण के 16108 विवाह, राजसूय यज्ञ, सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, यदुकुल संहार, दत्तात्रेय के 24 गुरुओं की कथा, कलयुग की महिमा और कल्कि अवतार का विस्तृत वर्णन किया।

उन्होंने कहा कि सात दिन तक भागवत कथा श्रवण करने से जीवन का उद्धार होता है। सुदामा चरित्र भक्ति, समर्पण और सच्ची मित्रता का जीवंत संदेश देता है। सच्चा मित्र वही है जो कठिन समय में साथ खड़ा रहे।कथा के समापन पर विधिवत हवन का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान के रूप में विकास एवं प्रियंका देवी, चंदगीराम एवं हंसा देवी, हितेश एवं कविता देवी, कपिल शर्मा एवं राधिका देवी, कैलाश एवं कृष्णा देवी, कृष्ण सेन एवं कमलेश देवी, रामजीलाल एवं संतोष देवी, उदयवीर एवं शर्मिला देवी, योगेंद्र एवं पूजा देवी, सूरजपाल शेखावत एवं आशा देवी सहित अन्य परिवारों ने आहुतियां दीं। पंडित सुभाष शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ सम्पन्न करवाया।1 अक्टूबर को ग्रामवासियों के सहयोग से भेरूजी मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान जयनारायण धेदड़, सुरेश धेदड़, हवलदार मातादीन, भंवर सिंह राजपूत, सुल्तान खटाना, सुभाष, ग्यारसीलाल, मंदिर पुजारी राजेंद्र धेदड़, पुष्कर धेदड़, उमराव धेदड़, मालीराम, विजय चनेजा, लीलाराम, बागाराम सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62