सौंथलिया में बने प्रवेश द्वार का विधायक मील ने किया उद्घाटन, गांव के सौंदर्य में लगे चार चांद
सौंथलिया में बने प्रवेश द्वार का विधायक मील ने किया उद्घाटन, गांव के सौंदर्य में लगे चार चांद
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर जिले की बावड़ी ग्राम पंचायत के राजस्व गांव सौंथलिया में भामाशाह द्वारा अपने माता-पिता व छोटे भाई की स्मृति में प्रवेश द्वार का निर्माण करवाया गया जिसका शनिवार को समारोह पूर्वक उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंडेला विधायक सुभाष मील ने फीता काट कर प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया और पट्टिका का अनावरण किया। विधायक सुभाष मील ने बताया कि गांव के भामाशाह चौधरी सांवत राम मील ने अपने परिजनों की स्मृति में प्रवेश द्वार का निर्माण करवाया है जिससे गांव के सौंदर्य में वृद्धि हुई है। जनभावना के अनुसार बने प्रवेश द्वार से गांव की सुंदरता में निखार आया है। इसके लिए विधायक मील ने चौधरी सांवत राम मील का आभार जताया। गौरतलब है कि सौंथलिया के रहने वाले चौधरी सांवत राम मील ने अपने माता-पिता स्वर्गीय रुड़ी देवी व स्वर्गीय जैताराम और स्वर्गीय सुंदरी देवी व स्वर्गीय कालूराम सहित छोटे भाई स्वर्गीय भागीरथ मल की स्मृति में प्रवेश द्वार का निर्माण करवाया। इस दौरान आसपास की ग्राम पंचायतों के प्रशासक सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035766
