[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में ‘स्वच्छोत्सव’ का आयोजन:नागरिकों में स्वच्छता जागरूकता बढ़ाने का उद्देश्य, लोगों को किया जागरूक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में ‘स्वच्छोत्सव’ का आयोजन:नागरिकों में स्वच्छता जागरूकता बढ़ाने का उद्देश्य, लोगों को किया जागरूक

नीमकाथाना में 'स्वच्छोत्सव' का आयोजन:नागरिकों में स्वच्छता जागरूकता बढ़ाने का उद्देश्य, लोगों को किया जागरूक

नीमकाथाना : नीमकाथाना नगर पालिका ने नेहरू पार्क में ‘स्वच्छोत्सव’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत सफाई अभियान और शहीदों को नमन करते हुए शिलाफलकम पर पुष्पांजलि अर्पण के साथ हुई। इसमें अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ शाख, अधिशाषी अधिकारी अभिषेक सिंह, सहायक अभियंता मामराज जाखड़ सहित नगर पालिका के कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं, समाजसेवी संस्थाएं, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और शहरवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान पार्क की साफ-सफाई की गई और ‘प्लास्टिक मुक्त भारत’ का संदेश दिया गया।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल स्वच्छता की भावना को बढ़ावा मिलता है, बल्कि नागरिकों में सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना भी विकसित होती है। कार्यक्रम में स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और वक्ताओं ने ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के महत्व पर प्रकाश डाला।स्वच्छ भारत अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक और गीतों के माध्यम से स्वच्छता का महत्व जन-जन तक पहुंचाया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों में साफ-सफाई रखने, गंदगी न फैलाने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया।उपस्थित शिक्षकों और अतिथियों ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा दिया गया यह संदेश समाज पर गहरा प्रभाव डालता है और स्वच्छता की आदत विकसित करने में सहायक होता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वयं स्वच्छ रहने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini