[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना जिला अस्पताल में मेगा कैंप:मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड, आयुष्मान कार्ड और सिकल सेल कार्ड बनाए, एडीएम ने किया निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना जिला अस्पताल में मेगा कैंप:मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड, आयुष्मान कार्ड और सिकल सेल कार्ड बनाए, एडीएम ने किया निरीक्षण

नीमकाथाना जिला अस्पताल में मेगा कैंप:मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड, आयुष्मान कार्ड और सिकल सेल कार्ड बनाए, एडीएम ने किया निरीक्षण

नीमकाथाना : नीमकाथाना जिला अस्पताल में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के तहत एक मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में महिलाओं को चिकित्सा जांच और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ शाख ने शिविर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उपखंड अधिकारी राजवीर यादव, तहसीलदार अभिषेक सिंह, अस्पताल के पीएमओ डॉ. कमल सिंह शेखावत और भाजपा नेता प्रमोद बाजोर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

अस्पताल के पीएमओ डॉ. कमल सिंह शेखावत ने बताया कि इस मेगा कैंप में सभी महिलाओं के लिए चिकित्सा जांच और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही, उन्हें स्वस्थ जीवन शैली और स्वास्थ्य मानकों को बनाए रखने के लिए जागरूक भी किया गया। स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान बनाने के उद्देश्य से शिविर में मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना नामांकन, आयुष्मान कार्ड और सिकल सेल कार्ड सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी कार्ड बनाए गए। इसके अतिरिक्त, शिविर में लोगों को रक्तदान के महत्व के प्रति भी जागरूक किया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मरीजों को राहत प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini