सवाई बड़ी में रातभर हुआ करणी माता का विशाल जागरण पूरी रात जमे रहे श्रद्धालु
प्रसिद्ध कलाकार रामावतार मारवाड़ी के भजनों पर थिरके श्रद्धालु

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रुस्तम अली खान
सरदारशहर : सरदारशहर तहसील के सवाई बड़ी गांव के ताल मैदान में स्थित मां करणी माता के मन्दिर में विशाल जागरण का आयोजन हुआ। जागरण में सुप्रसिद्ध फतेहपुर के गायक कलाकार रामावतार मारवाड़ी, सुरेंद्र मारवाड़ी, पिंकी पारीक सरदारशहर, नरेन्द्र सिंह राठौड़, ओमप्रकाश प्रजापत साजनसर ने शानदार भजनो कि वर्षा की श्रद्धालुओ ने पुरी रात जागरण का आनंद लिया।
जागरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, पूर्व रतनगढ़ के पूर्व विधायक अभिषेक महर्षि, प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित, रहे जिनका 31 किलों की माला पहनकर आयोजक नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने स्वागत सम्मान किया गया। प्रसिद्ध कलाकार रामावतार मारवाड़ी ने चलो देशणोक दरबार, करनी मां म्हारा कारज सारे जैसे सुप्रसिद्ध भजनों की गंगा में सभी को मोहित किया और सभी भक्तों ने भजनों पर थिरक कर आनंद लिया।
कार्यक्रम में किसान संघ जिला अध्यक्ष मुकेश रामपुरा, युवा भाजपा नेता सुनील तावनीया, पूर्व प्रधान रतनगढ़ अर्जुन सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कमल कांत, पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा रतनगढ़ दीनदयाल पारीक, डॉ चन्दन सिंह मोटासरा,पार्षद हंसराज सिद्ध, पार्षद बाबूलाल जी प्रजापत, एडवोकेट दलीप सिंह, जिला परिषद सदस्य गिरधारी पारीक,जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित सहित अन्य गण्मान्य उपस्थित लोगों को नरेंद्र सिंह राजपुरोहित युवा तहसील अध्यक्ष विप्र फाउंडेशन के परिवार द्वारा साफा दुपट्टा पहनाकर मान सम्मान किया।