[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अग्रसेन जयंती महोत्सव में आज प्रतिभा सम्मान समारोह:झुंझुनूं कलेक्टर होंगे मुख्य अतिथि, शाम 4 बजे से कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

अग्रसेन जयंती महोत्सव में आज प्रतिभा सम्मान समारोह:झुंझुनूं कलेक्टर होंगे मुख्य अतिथि, शाम 4 बजे से कार्यक्रम

अग्रसेन जयंती महोत्सव में आज प्रतिभा सम्मान समारोह:झुंझुनूं कलेक्टर होंगे मुख्य अतिथि, शाम 4 बजे से कार्यक्रम

लक्ष्मणगढ़ : महाराजा अग्रसेन की जयंती महोत्सव के तहत चार दिवसीय आयोजन के तीसरे दिन रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। ये कार्यक्रम शाम 4 बजे से आयोजित होगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (पूर्वी राजस्थान) के प्रदेशाध्यक्ष गिरीश गर्ग अध्यक्षता करेंगे, जबकि झुंझुनूं जिला कलेक्टर अरुण गर्ग समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

शनिवार को महोत्सव के दूसरे दिन अग्रवाल महिला मंडल की ओर से विविध रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंत्री डॉ. सुधा पोद्दार जाजोदिया ने बताया कि चांदनी मोहित मोदी के आतिथ्य में आयोजित इन कार्यक्रमों में महिलाओं एवं बच्चियों ने विचित्र वेशभूषा, एकल नृत्य, सजावटी वस्तु निर्माण, राजस्थानी पगड़ी पेंटिंग, मंडाला आर्ट, क्रोशिया डिजाइन, गायन, स्टैंडअप कॉमेडी, मारवाड़ी परिधान में प्रस्तुति एवं वन मिनट गेम्स जैसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इससे पहले शुक्रवार को अग्र ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसमें निबंध प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

महोत्सव के अंतिम दिन सोमवार को शाम 4 बजे से नगर में विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें समाज के सैकड़ों लोग शामिल होकर महाराजा अग्रसेन के आदर्शों का संदेश देंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad