[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ीनगर में 22 सितंबर से रामलीला महोत्सव:45 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा, मंच सजावट, ध्वनि प्रसारण की तैयारियां अंतिम चरण में हैं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ीनगर में 22 सितंबर से रामलीला महोत्सव:45 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा, मंच सजावट, ध्वनि प्रसारण की तैयारियां अंतिम चरण में हैं

खेतड़ीनगर में 22 सितंबर से रामलीला महोत्सव:45 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा, मंच सजावट, ध्वनि प्रसारण की तैयारियां अंतिम चरण में हैं

खेतड़ी नगर : खेतड़ी नगर में केसीसी सनातन धर्म समिति द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव 22 सितंबर से शुरू होगा। यह महोत्सव 11 दिन तक चलेगा। रामलीला मैदान में मंच की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। समिति महामंत्री अभिषेक पारीक के प्रयासों से जर्जर टिन को बदलकर नई टिन लगाई जा रही है।

रामलीला के मुख्य निदेशक राजकुमार टेलर, निदेशक गिरजा शंकर और नेमीचंद ने जानकारी दी। केसीसी के नेहरू मैदान में 2 अक्टूबर को विजयादशमी पर रावण दहन किया जाएगा। रावण का पुतला 45 फीट ऊंचा होगा। कोटपुतली से आए कारीगर सनातन धर्म मंदिर परिसर में पुतले का निर्माण कर रहे हैं।

स्थानीय कलाकार शिव धर्मशाला में रामलीला का पूर्वाभ्यास कर रहे हैं। मंच सजावट, बिजली व्यवस्था और ध्वनि प्रसारण की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समिति पदाधिकारियों के अनुसार इस वर्ष रामलीला महोत्सव को और आकर्षक बनाने की विशेष योजना है। खेतड़ी नगर का रावण दहन क्षेत्र का सबसे बड़ा आयोजन माना जाता है। इस कार्यक्रम को देखने आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग आते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin