[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉ. सुधीर भारद्वाज बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक्स नियुक्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीकानेरराजस्थानराज्य

डॉ. सुधीर भारद्वाज बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक्स नियुक्त

बीटीयू के हितधारक विश्वविद्यालय के मजबूत आधार स्तम्भ, उन्नति का करेंगे साझा प्रयास : डॉ. सुधीर भारद्वाज

बीकानेर : बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालय यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूसीईटी) के डॉ. सुधीर भारद्वाज को कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग नें बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय का डीन एकेडमिक्स नियुक्त किया है। बीटीयू के जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि इस संबंध में कुलसचिव रचना भाटिया नें डॉ भारद्वाज की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इससे पूर्व डॉ.भारद्वाज बीटीयू के अकादमिक विभाग में एसोसिएट डीन पद पर अपनी सेंवाए प्रदान कर रहे थे। साथ ही वह विश्वविद्यालय में विभिन्न समितियों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों और भूमिका का निर्वहन भी कर चुके हैं। विभिन्न पदों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए डॉ.भारद्वाज ने विश्वविद्यालय की अकादमिक और प्रशासनिक नीतियों का उत्कृष्टता के साथ प्रभावी ढंग से सफल क्रियान्वयन किया है। कुलगुरु प्रो.गर्ग नें डॉ.भारद्वाज को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि बीटीयू प्रदेश में अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार, प्रामाणिक तकनीकी शिक्षा, मानवीय मूल्यों और अपने छात्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ.भारद्वाज के विशिष्ट अकादमिक अनुभवों से सभी लाभान्वित होंगे।

डीन एकेडमिक्स डॉ.सुधीर भारद्वाज नें कुलगुरु प्रो.अखिल रंजन गर्ग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि कुलगुरु प्रो. गर्ग के निर्देशन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की परिकल्पना को साकार करते सम्बद्ध अभियांत्रिकी महाविद्यालयों-विद्यार्थियों के अकादमिक मूल्यों में वृद्धि, विश्वविद्यालय की कल्याणकारी शैक्षिक नीतियों और उपलब्धियों का प्रभावी ढंग से हितधारकों में उनका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि दोनों के आपसी सकारात्मक संबंधो को गति मिल सके। वह बीकानेर तकनीकी विश्विद्यालय के सम्बद्ध अभियांत्रिकी महाविद्यालयों, विद्यार्थियों और शिक्षको के सशक्तिकरण और उनके सर्वांगीण विकास दिशा में भी काम करेंगे। विश्वविद्यालय अपनी विशिष्ट शैक्षणिक नीतियों, अकादमिक मूल्यों, गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा की प्रतिबद्धता, कौशल विकास के साथ एक गतिशील और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप सुदृढ़ शैक्षणिकपारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin