मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा आज सांवली आएंगे
नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नैना शेखावत
सीकर : मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा 21 सितम्बर (रविवार) को बजाज ग्राम सांवली, सीकर आएंगे। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा 21 सितम्बर (रविवार) को प्रात: 07:50 बजे जयपुर एयरपोर्ट से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर प्रात: 8:20 बजे हैलीपेड बजाज ग्राम सांवली पहुंचेंगे। जहां से मुख्यमंत्री शर्मा प्रात: 08:30 बजे मेडिकल कॉलेज के सामने, बजाज ग्राम सांवली, सीकर में अयोजित नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
जिला कलेक्टर शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा प्रात: 09:30 बजे नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर प्रात: 09:35 बजे हैलीपेड बजाज ग्राम सांवली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शर्मा प्रात: 09:40 बजे हैलीपेड बजाज ग्राम सांवली से जयपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2040202


