[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चोरों के हौसले बुलंद, मकान का जंगला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

चोरों के हौसले बुलंद, मकान का जंगला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ

चोरों के हौसले बुलंद, मकान का जंगला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नैना शेखावत

श्रीमाधोपुर : थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। डूंगरी के नाथूसर–मूंडरू कांकड़ स्थित मदनलाल बलाई के मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाकर लाखों के जेवरात और नगदी चुरा लिए।

पीड़ित परिवार के अनुसार, रात को भोजन कर वे बैठक में सोए थे। सुबह उठने पर पीछे का जंगला टूटा मिला और अलमारी से करीब 10 हजार रुपये नकद, तीन सोने के मंगलसूत्र, एक सोने का जोल्या, सोने के कानों के टॉप्स, अंगूठी, चांदी की पायजेब, पातड़ी, कड़े आदि आभूषण गायब मिले। चोरी गए माल की कुल कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया। उल्लेखनीय है कि महज छह दिन पहले भी इसी इलाके में जंगला तोड़कर करीब 10 लाख रुपये की चोरी की वारदात हो चुकी है। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में दहशत है, वहीं पुलिस अब तक किसी भी वारदात का खुलासा नहीं कर पाई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77