[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शेरसिंह मान को अध्यक्ष, राजीव रोहिला को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी:ऊर्जा लेखा कर्मचारी संगठन की नई टीम घोषित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शेरसिंह मान को अध्यक्ष, राजीव रोहिला को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी:ऊर्जा लेखा कर्मचारी संगठन की नई टीम घोषित

शेरसिंह मान को अध्यक्ष, राजीव रोहिला को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी:ऊर्जा लेखा कर्मचारी संगठन की नई टीम घोषित

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले के विद्युत विभाग की लेखा शाखा ने नई कार्यकारिणी का गठन किया है। इस नई टीम का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और लेखा संवर्ग की मांगों को प्रभावी ढंग से उठाना है, जिसमें विशेष रूप से पुनर्गठन और समय पर प्रमोशन सुनिश्चित करना शामिल है। विद्युत विभाग के लेखा संवर्ग ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सभागार में विश्वकर्मा जयंती पर प्रोग्राम हुआ। इस समारोह के बाद जिले के सभी लेखा कर्मियों ने ऊर्जा लेखा कर्मचारी संगठन के बैनर तले सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया।

इस नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ लेखाधिकारी डॉ. योगेंद्र शर्मा और लेखाधिकारी रतन जोशी को संरक्षक का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा सर्वसम्मति से शेर सिंह मान को अध्यक्ष राजीव रोहिला को उपाध्यक्ष और पंकज शर्मा को सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

बैठक के दौरान वरिष्ठ लेखाधिकारी डॉ. योगेंद्र शर्मा ने संगठन को मजबूत बनाने, लेखा संवर्ग के पुनर्गठन और समय पर प्रमोशन के लिए सभी से एकजुट रहने का आह्वान किया। लेखाधिकारी सुरेश मेनारिया और रतन जोशी ने भी संगठन को हर संभव सहयोग और मार्गदर्शन देने का वादा किया। साथ ही निगम स्तर पर आने वाली समस्याओं को उठाने का भी आश्वासन दिया।इस बैठक में जिले के सभी सहायक लेखाधिकारी, सहायक राजस्व अधिकारी और कनिष्ठ लेखाकार उपस्थित थे।

Related Articles