[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्री कृष्ण जन्म पर नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जैसे जयकारों से परिसर गूंज उठा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

श्री कृष्ण जन्म पर नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जैसे जयकारों से परिसर गूंज उठा

श्री कृष्ण जन्म पर नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जैसे जयकारों से परिसर गूंज उठा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : झूंझुनू स्थित रघुनाथ जी के बड़े मन्दिर मे संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में चित्रकूट से पधारे कथावाचक  राजाराम अपनी मधुर चिर परचित शैली में कथा का रसपान श्रोता भक्तों को करवाते हुए आज  भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्री कृष्ण की जन्म की कथा का जीवंत प्रस्तुतीकरण पात्रों के साथ किया गया। जिसका श्रद्धालु भक्तों, दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। वसुदेव के पात्र ने पीत वस्त्र धारण किए हुए बाल श्री कृष्ण की अपनी टोकरी में रखकर कथा स्थल पहुंचे। जब बालक कृष्ण को सुसज्जित टोकरी में जैसे ही उठाया दर्शक भक्त उठकर नाचने लगे। कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर भगवान को माखन मिश्री का भोग लगाया गया व गुबारे व खिलोनो से श्री कृष्ण भगवान को रिजाया गया साथ ही मंगल गीत गाकर नृत्य भी किया बधाई गीत गाए गए और नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, जैसे जयकारों से परिसर गूंज उठा।

व्यासपीठ से महाराज राजाराम महाराज ने कहा कि कलियुग में कल्याण व भगवत चरणों को प्राप्त करने का साधन एक भाव हरि नाम है। उन्होंने बताया कि हमें भगवान से भक्ति के अतिरिक्त और कुछ नहीं मांगना चाहिए। इसके अलावा कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म कैसे हुआ और जन्म के बारे में श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से विस्तृत वृत्तांत बताया। कथा में कर्ण प्रिय भजनों पर श्रोताओं को झूमने पर मजबुर कर दिया । कथा के संयोजक वसुंधरा राजे समर्थक मंच के प्रदेश प्रमुख महामंत्री महेश बसावतिया ने बताया कि आज के मुख्य जजमान आनंद पब्लिक स्कूल डायरेक्टर नरेंद्र शर्मा सप्तनीक, रुपेश तुलस्यान संग पत्नी संदीप सोनी सपत्नीक थे। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नगर मण्डल, अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा थे श्रीकांत पंसारी, शिवांगी पंसारी, सरिता जालान, उमा जालान, राजकुमार, ललित जोशी, शिवचरण पुरोहित, श्याम सुंदर शर्मा लालपुर ,अशोक, अनील महाराज श्री कृष्ण मंदिर रसोड़ा के ने कार्यक्रम में शिरकत की, ममता शर्मा ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष, कांग्रेस नेता तेजस्विनी शर्मा, मुरारी लाल स्वामी, बाबूलाल पुजारी, सुरेंद्र शर्मा अध्यापक, पवन पांडे, एडवोकेट कमल कांत, राजेंद्र शर्मा थे ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet