[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोक अदालत के निर्णय पर सीकर में बड़ी कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

लोक अदालत के निर्णय पर सीकर में बड़ी कार्रवाई

पालवास रोड पर हटाया गया अतिक्रमण, आम रास्ता हुआ साफ

सीकर : न्यायालय स्थाई लोक अदालत सीकर के आदेश पर नगर परिषद सीकर ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण कार्रवाई अंजाम दी। पालवास रोड स्थित मालियों का मोहल्ला, महन्त्तों की कोठी (वार्ड संख्या 21) में सार्वजनिक रास्ते पर अवैध रूप से खड़े किए गए पिल्लरों को ध्वस्त कर मार्ग को आमजन के लिए पूरी तरह खोल दिया गया।

अतिक्रमण अधिकारी नरेंद्र कुमार नट, मुख्य सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह लद्धड़, अग्निशमन अधिकारी लोकेश गोठवाल, सहायक अभियंता प्रवीण कुमार, कनिष्ठ अभियंता नीतू, जोन इंस्पेक्टर संजिव कुमार, प्रवर्तन दस्ते के सदस्य और सफाई कर्मियों की टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर कार्रवाई की।

स्थानीय निवासियों ने अतिक्रमण हटने पर राहत की सांस ली और कहा कि अब रास्ता आमजन के लिए सुगम और सुरक्षित हो गया है। लोगों ने न्यायालय और प्रशासन का आभार जताते हुए इसे अनुकरणीय कदम बताया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad