महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सोभासरिया विधि कॉलेज में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सोभासरिया विधि कॉलेज में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
सीकर : महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक राजेन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार मिशन शक्ति संकल्प: हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के अंतर्गत चल रहे दस दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान (2 से 12 सितम्बर 2025) के तहत सोभासरिया स्कूल ऑफ लॉ, सीकर में एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जेण्डर स्पेशलिस्ट प्रकाश चन्द्र द्वारा लेंगिक समानता की जानकारी प्रदान करते हुए विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित की अवधारणा क्षेत्रों में स्नातक होने वाली महिलाओं का प्रतिशत अधिक होने के बावजूद, कार्यबल में उनका प्रतिनिधित्व अभी भी काफी कम है। यह असमानता योग्यता की कमी के कारण नहीं, बल्कि कार्यस्थलों की उदासीनता, लैंगिक भूमिकाओं और करियर के अवसरों के बारे में जागरूकता की कमी के कारण है। भारत के संविधान के अनुच्छेद 51 के अनुसार, भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य वैज्ञानिक सोच, मानवतावाद और सुधार की भावना का विकास करना है।
कार्यस्थल पर सुरक्षा, समान वेतन सुनिश्चित करना तथा व्यक्तिगत जीवन में परिवर्तन से संबंधित कैरियर परिवर्तनों का समर्थन करना हैं। कार्यक्रम में सखी वन स्टॉप केंद्र प्रबंधक विद्या जोशी द्वारा सखी केंद्र एवं महिला हैल्पलाइन द्वारा पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली विभागीय सेवाओं, सुविधाओं की जानकारी प्रदान करते हुए महिला सुरक्षा की जानकारी प्रदान की गई।
परामर्शदाता प्रियंका पारीक द्वारा महिलाओ एवं बालिकाओं से सम्बन्धित कानूनी अधिकारों की जानकारी प्रदान की गई तथा महाविद्यालय वाइस प्रिंसिपल डॉ रुची शर्मा द्वारा कार्य स्थल पर महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडन अधिनियम, 2013 की उपयोगिता की जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान सखी वन स्टॉप सेन्टर से दिलीप कुमार, महाविद्यालय स्टाफ कोमल लता नागपाल तथा समस्त स्टाफ एंव बालिकाएं उपस्थित रही।