[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महेश कटारिया को कांग्रेस स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महेश कटारिया को कांग्रेस स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया

महेश कटारिया को कांग्रेस स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया

चिड़ावा : नगरपालिका के पूर्व पार्षद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश कटारिया को कांग्रेस स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जीवन खां ने आज प्रदेश के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए है। जिसमें पूर्व पार्षद महेश कटारिया को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

महेश कटारिया के जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर कांग्रेस प्रदेश सचिव ताराचंद सैनी, नगर परिषद झुंझुनूं के निवर्तमान पार्षद प्रदीप सैनी नानू, उदयपुरवाटी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बीएल सैनी, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश बसवाला, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष राधेश्याम सुखाड़िया, कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मेहर कटारिया चिंटू, पूर्व सरपंच राजेश सैनी अडूका, डालमिया की ढाणी के सरपंच संदीप सैनी, प्रहलाद सैनी, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक रामावतार सैनी, नारायणप्रसाद सैनी, सुरेश चंदेलिया, मनोज क​टारिया, सुरेश सैनी, राकेश लांबा आदि ने खुशी जाहिर की है।

इधर, महेश कटारिया ने नियुक्ति को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सीकर के सभापति जीवण खां और कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा समेत सभी कांग्रेस नेताओं का आभार जताया है।

कटारिया ने बताया कि आने वाले निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस के सभी निकाय क्षेत्रों में दौरा करके ना केवल टीम बनाई जाएगी। बल्कि चुनावों की तैयारियां भी की जाएगी। सभी निकायों में कांग्रेस के अधिक​ से अधिक पार्षद जीतकर आए और निकाय प्रमुख कांग्रेस का बनें। इसके लिए सभी नेताओं से विचार विमर्श कर रणनीति तैयार की जाएगी। आपको बता दें कि महेश कटारिया को करीब तीन दशक से ज्यादा अनुभव स्थानीय निकाय की राजनीति का है। जिसके चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

Related Articles