[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

7 साल से फरार 5 हजार का इनामी दुष्कर्म आरोपी उज्जैन से गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

7 साल से फरार 5 हजार का इनामी दुष्कर्म आरोपी उज्जैन से गिरफ्तार

7 साल से फरार 5 हजार का इनामी दुष्कर्म आरोपी उज्जैन से गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : नवलगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दुष्कर्म के मामले में 7 साल से फरार चल रहे 5000 के इनामी स्थाई वारंटी फॉरेस्ट गार्ड नरेन्द्र सागांदिया को उज्जैन (मध्यप्रदेश) से दबोच लिया।

आरोपी हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद फरार हो गया था और पहचान छिपाकर मध्यप्रदेश, गुजरात सहित कई जगहों पर रहा। उसके खिलाफ पीड़िता के परिजनों की आत्महत्या के बाद मामला और गंभीर हो गया था। आरोपी को वन विभाग पहले ही सेवा से बर्खास्त कर चुका था।

एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन और एएसपी देवेन्द्रसिंह राजावत व वृताधिकारी राजवीरसिंह के सुपरविजन में, थानाधिकारी सुगनसिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।

Related Articles